उच्चैन: नदबई: अटारी में पीएचसी का लोकार्पण, विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
भरतपुर के नदबई क्षेत्र के अटारी गांव में विधायक कुंवर जगत सिंह ने गुरुवार को नव स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। अब यह सीएचसी में क्रमोन्नत हो गया है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं मजबूत होंगी। उन्होंने विकास कार्यों के लिए सीएम भजनलाल शर्मा का आभार जताया।