हाटा: सिंदुरिया विशुनपुर में अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, हजारों का समान जलकर हुआ राख
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंदुरिया विशुनपुर में ईट भट्ठे के सामने गुरुवार की देर रात राम विलास कनौजिया की झोपड़ी में आग लगने से उसमें रखा गैस सिलेंडर फट गया। जिसमें भीषण आग लग गई आग लगने से हजारों का समान जलकर राख हो गया।