हाटा: सहजौली नहर पुल के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल अस्पताल में इलाज जारी।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा पिपराइच मार्ग पर स्थित सहजौली नहर पुल के समीप दो पहिया तथा चार पहिया वाहन के आमने सामने के टक्कर में पति -पत्नी घायल हो गए।घटना की सूचना 112 नम्बर पुलिस को दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए परिजनों के साथ पिपराईच में स्थित एक निजी अस्पताल में भेजवाया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।