हाटा: बागनाथ चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर,पुलिस की गाड़ी में सवार दो सिपाहियों ने कूद कर बचाईजान।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के बागनाथ चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी ,ट्रक ने 100 मीटर से अधिक पुलिस की गाड़ी को हाईवे पर घसीट दिया ,पुलिस की गाड़ी में सवार दो सिपाहियों ने कूद कर जान बचाई,सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक चला रहे ड्राइवरऔर खलासी को हिरासत में ले लिया।