हाटा: अहिरौली पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें मे वांछित अभियुक्त को बसंतपुर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने गुरुवार को दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 87/2024 धारा 376/323/506/420 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त,गौरव पुत्र नन्दलाल प्रसाद निवासी बसन्तपुर से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।