हाटा: कप्तानगंज एसडीएम ने खंड विकास कार्यालय में लगाई अदालत 16 में से 6 मामले का मौके पर किया निस्तारण
उपजिलाधिकारी कप्तानगंज योगेश्वर सिंह ने खंड विकास कार्यालय के सभागार में कार्यालय दिवस में लंबित मामलों की अदालत लगाकर सुनवाई की। इस कार्य दिवस पर 16 मामले में से 6 मामलों का दोनों पक्षों की सुनवाई कर अंतरिम फैसला देकर निस्तारण कर दिया। वहीं 11 मामलों में अगली तिथि घोषित की गई।