फतेहाबाद: यमुना के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर फतेहाबाद तहसीलदार ने नदी किनारे के गांवों का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
Fatehabad, Agra | Aug 11, 2025 तहसीलदार फतेहाबाद बबलेश कुमार ने सोमवार को यमुना नदी में बढ़े हुए जलस्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उटंगन व यमुना नदी किनारे बसे गांवों में लगातार मौजूद रहने के निर्देश राजस्व टीम को दिए। तहसीलदार ने शंकरपुर घाट और जोनेश्वर घाट पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यमुना नदी की तलहटी में फसल को नुकसान हुआ है ।