कांके: राजभवन पहुंचकर चंपई सोरेन ने CM पद से दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
Kanke, Ranchi | Jul 3, 2024 चंपाई सोरेन ने आज राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिसके बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश किया है। बता दें कि सीएम आवास में आज हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में यह तय हुआ कि जीवीहेमंत सोरेन एक बार फिर से मुख्यमंत्री के तौर पर झारखंड की कुर्सी संभालेंगे।