पन्ना: मझगवां बांध परियोजना में बवाल: मुआवजा दिए बिना आशियाने उजाड़ने पर ग्रामीणों का विरोध!
Panna, Panna | Jun 1, 2026 मझगवां बांध परियोजना के तहत गडरियन पुरवा में ग्रामीणों को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बिना पूरा मुआवजा मिले नौतपा की भीषण गर्मी में दो मकान ढहाने और बिजली काटने से ग्रामीण आक्रोशित हैं। महिलाओं का आरोप है कि एसडीएम ने उन्हें धमकी दी। तनाव के बाद प्रशासन को बैरंग लौटना पड़ा।