कुम्भराज: कुंभराज के वार्ड 15 में सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर व नगदी चोरी, मामला दर्ज
Kumbhraj, Guna | May 25, 2026 कुंभराज नगर के गीता नगर कॉलोनी वार्ड 15 में चोरी हो गई। 25 मई को दर्ज मामले में फरियादी सतीश यादव ने पुलिस को बताया, बीती रात को पूरा परिवार ताला लगा कर भैंसाना महायज्ञ देखने गया था। सुबह 5:00 बजे उठकर देखा तो ताले टूटे मिले। अलमारी में रखे 45000 रुपए नगदी बच्चे की सोने की हाय लॉकेट चांदी की छोटी चेन चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।