रॉबर्ट्सगंज: अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने मांची और रामपुर बरकोनिया थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया
सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने शनिवार सुबह 12 बजे मांची और रामपुर बरकोनिया थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कक्ष, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय और थाना परिसर की व्यवस्था व साफ-सफाई का जायजा लिया गया, अभिलेखों की गहन जांच एएसपी द्वारा की गई ।