भादसोड़ा थाना पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, गुजरात से चोरी हुआ 55 लाख रुपये कीमत का डम्पर जब्त।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। गुजरात के दाहोद जिले के थाना लिमड़ी क्षेत्र से चोरी हुए करीब 55 लाख रुपये कीमत के डम्पर को भादसोड़ा थाना पुलिस ने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोहनखेड़ा–मण्डफिया रोड से लावारिस हालत में बरामद कर जब्त किया।
मंगलवार को डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार ने थानाधिकारी भादसोड़ा को सूचना दी कि दाहोद (गुजरात) के थाना लिमड़ी क्षेत्र से चोरी हुआ करीब 55 लाख रुपये कीमत का डम्पर भादसोड़ा थाना क्षेत्र में होने की संभावना है। सूचना पर थानाधिकारी भादसोड़ा अक्षय कुमार ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर स्वयं के नेतृत्व में तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने भादसोड़ा चौराहा, बागुंड एवं सोहनखेड़ा सहित संभावित मार्गों पर तलाश करते हुए सोहनखेड़ा–मण्डफिया रोड पर एक बिना नंबर का डम्पर लावारिस हालत में खड़ा पाया। मौके प
Chittaurgarh, Chittorgarh | Nov 18, 2026