भादरा: कलश यात्रा के साथ गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ
भादरा में सोमवार को 23वें गणेश पूजा महोत्सव-2026 का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। बाबा फुलदास की छतरी से निकली कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्य अतिथि सुशील गुप्ता ने धर्मध्वजा के साथ यात्रा शुरू की। लुहारीवाला अतिथि सदन में भी गणपति पूजन व आरती के साथ महोत्सव शुरू हुआ।