सनावद इंदौर इच्छापुर हायवे पर संजय नगर स्थित शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर रहवासीयों की 3 साल से लड़ रहे लड़ाई का बुधवार रात मे दुकान हटने के साथ अंत हुआ है।रहवासियों ने दुकान हटने की खुशी जाहिर करते हुए रात मे आतिशबाजी की एवं ढोलक बजाकर दुकान का पूजन कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।