गोरखपुर: गोरखपुर में युवक की पिटाई का आरोप पुलिस पर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती, सिपाही निलंबित, विभागीय जांच शुरू
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित बर्बरता का मामला सामने आया है। महमूदाबाद निवासी 28 वर्षीय अब्दुल रहीम गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। परिजनों का आरोप है कि थाने में पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि सोमवार रात अब्दुल रहीम और उनके साले शाहरुख के बीच खाना खाने को