पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस की कार्रवाई में 11 साल से फरार दो बदमाश गिरफ्तार, प्रत्येक पर 5-5 हजार का इनाम
पहाड़ी में पुलिस ने 11 साल से फरार चल रहे 5-5 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी डबल मर्डर और फायरिंग के मामले में वांछित थे।थाना पहाड़ी व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को पहाड़ी क्षेत्र से पीछा कर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया है और आगे की जांच जारी है। शनिवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी।