भीलवाड़ा: सांगानेर में रामदेव मंदिर में नाम पट्टिका लगाने को लेकर हुआ विवाद, लात और घूंसे चले
भीलवाड़ा जिले के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में स्थित सांगानेर कस्बे में एक धार्मिक स्थल पर नाम पट्टीका लगाने गए एक समाज पर वहां के स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई भी हुई हैं। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने समझाइश करके मामला शांत करवाया हैं।