नौगांव: हरपालपुर में गहराया पेयजल संकट, 4-5 दिन में मिल रहा पानी; 23 करोड़ की जलवर्धन योजना अधूरी
हरपालपुर नगर में भीषण पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। नगर के कई वार्डों में लोगों को चार से पांच दिनों में एक बार पानी मिल पा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वार्डवासियों ने जल समस्या को लेकर नाराजगी जाहिर की। नगर की प्यास बुझाने के लिए करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत मुख्यम