नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की हुई मौत
खेत से लौटते समय बेकाबू होकर बीच सड़क पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबने से थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर मेव निवासी 35 वर्षीय किसान पवन कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मचे कोहराम के बीच परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया और अस्पताल से शव को घर ले गए। पंचनामा भरने के अलावा पुलिस स्तर पर मामले में कोई अग्रिम कार्रवाई नहीं की गई है।