जलालाबाद: गांव पलरई में शिकायतकर्ता ने गरीब की झोपड़ी हटाई, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई गुहार
शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम पल्हरई में झोपड़ी हटाने की कार्रवाई को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी वीरपाल कठैरिया ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी करीब 20 वर्ष पुरानी झोपड़ी को साजिशन हटवाया गया। पीड़ित के अनुसार, गुलवीर यादव नामक व्यक्ति ने लेखपाल से मिलकर एक ही झोपड़ी फिकवा दी.