जहानाबाद: जहानाबाद के मनीयामा में आंधी से घर पर ताड़ का पेड़ गिरा, हजारों का नुकसान
जहानाबाद के काको प्रखंड स्थित मानियामा गांव में तेज आंधी के दौरान नंद किशोर पंडित के घर पर विशाल ताड़ का पेड़ गिर पड़ा। हादसे में घर की दूसरी मंजिल पर बना करकट का छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ऊपर का दीवार भी चकनाचूर हो गया एवं घर में रखा सामान भी बर्बाद हो गया। पीड़ित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।