बैरसिया: अटल पथ पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन शुरू, मुख्यमंत्री मोहन यादव और कवि कुमार विश्वास ने की शिरकत
Berasia, Bhopal | Mar 18, 2026 भोपाल के अटल पथ पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें कुमार विश्वास और मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे। बुधवार शाम करीब 8 बजे कार्यक्रम में दोनों एक साथ पहुंचे और मंच से आयोजन की शुरुआत की। इस भव्य आयोजन का संचालन 'कर्मश्री' संस्था कर रही है, जो पिछले 25 वर्षों से इसे आयोजित करती आ रही है।