सासनी: दबंगों ने एक परिवार के 3 लोगों को लाठी-डंडों से जमकर मारा, घायलों का कराया गया डॉक्टरी परीक्षण
Sasni, Hathras | Apr 16, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाग में दबंगों ने एक परिवार के ऊपर लाठी डंडों से जमकर हमला कर दिया। दबंगों के हमले में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायलों को लेकर कोतवाली सासनी पहुंचे। पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करा डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही शुरू कर दी है।