चूरू: युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ओवर ब्रिज प्रकरण को लेकर रेलवे स्टेशन के पास किया विरोध प्रदर्शन
Churu, Churu | Mar 10, 2025 राजकीय लोहिया महाविद्यालय के आगे सोमवार को युवा कांग्रेस की ओर से कलेक्ट्रेट के आगे बन रहे निर्माणाधीन आरोबी की कमियों व त्रुटियों को लेकर ऑटो चालक यूनियन व टैक्सी यूनियन के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद राहुल कस्वां की ओर से दिए गए हेसटैग स्टैंड अप फॉर चूरू आरोबी पोस्टर का विमोचन कर वाहनों पर पोस्टर चस्पा किए गए।