मंझनपुर: हजियापुर में पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, शादी के महज एक साल बाद हत्या का आरोप
दहेज की लालच एक बार फिर एक नवविवाहिता की जान पर भारी पड़ गई। शादी के महज एक वर्ष बाद अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या किए जाने के आरोप में कौशाम्बी थाना पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के अनुसार, कड़ाधाम थाना क्षेत्र के निजाम मई निवासी अनूप कुमार ने तहरीर दी थी।