महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 10 व 11 अक्टूबर को
अग्रवाल सभा समिति की ओर से अग्र प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन
पोस्टर का हुआ विमोचन
नोहर 6 अक्टूबर अग्रवाल सभा समिति नोहर के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 का आयोजन 10 व 11 अक्टूबर को अग्रसेन भवन में किया जाएगा। महोत्सव के तहत अग्र प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। भीम गोल्याण ने बताया कि
कार्यक्रम के अनुसार 10 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे अग्रसेन भवन में अग्र प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं 11 अक्टूबर को सुबह 5:15 बजे गांधी चौक स्थित अग्रवाल समाज के अग्रवाल मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। मोडुराम चाचाण ने बताया कि
इसके बाद 11 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे अग्रसेन भवन में अग्र प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, शाम 7 बजे अग्र पाठ एवं महाआरती तथा रात 8:30 बजे डांडिया नृत्य का आयोजन होगा। मनीष चाचाण के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। महोत्सव को लेकर समाजजनों में उत्साह है। आयोजन अग्रवाल सभा समिति, नोहर द्वारा किया जा रहा है। अग्रवाल धर्मशाला में हुए पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस मौके पर समाज व समिति के अनेक लोगों उपस्थित थे।