रुदौली: भाकियू नेताओं ने रुदौली में निकाली तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा, राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन
खबर रुदौली तहसील क्षेत्र की है, जहां बुधवार की दोपहर में भारतीय किसान यूनियन रुदौली तहसील इकाई के बैनर तले विशाल तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाला गया, जिसका नेतृत्व तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे ने किया, तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा रुदौली से निकलकर पटरंगा होते हुए विभिन्न मार्गो से शाम को रौजा गांव चीनी मिल गेट के सामने नायब तहसीलदार रुदौली सहित को ज्ञापन सौपा है।