सन्ना: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने 85 वर्षीय बुजुर्ग की वर्षों पुरानी समस्या का किया समाधान
Sanna, Jashpur | Jul 5, 2026 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने 85 वर्षीय जॉन क्रूज़ मिंज की वर्षों पुरानी परेशानी का समाधान कर दिया है। ग्राम जोकबहला निवासी जॉन क्रूज़ मिंज का आधार कार्ड तकनीकी कारणों से लंबे समय से नहीं बन पा रहा था। 19 जून को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और महज तीन दिनों में 22 जून को उनका आधार कार्ड बन गया। आधार मिलने पर उन्ह