बिंद: कार्यपालक सहायकों की हड़ताल से बिंद प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर ठप, लोगों को हो रही परेशानी
Bind, Nalanda | Oct 6, 2025 बिंद प्रखंड स्थित आरटीपीएस काउंटर पर कार्यरत कार्यपालक सहायकों के हड़ताल पर चले जाने से सोमवार को आम जनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल के कारण जाति, आवास एवं आय प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग पंचायतों व गांव के लोग सुबह 11 बजे प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे थे, लेकिन आरटीपीएस काउंटर बंद देख उन्हें मायूस