हुज़ूर: चुनाभट्टी में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ₹18.55 लाख की ठगी, प्रॉपर्टी डीलर बना शिकार
Huzur, Bhopal | Apr 2, 2026 राजधानी भोपाल के चुनाभट्टी इलाके में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने एक प्रॉपर्टी डीलर से करीब 18 लाख 55 हजार रुपए ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|