नौगढ़: नौगढ़ में 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, दवा विक्रेताओं ने लिया निर्णय
नौगढ़ में दवा विक्रेता समिति की आज रविवार दोपहर 03 बजे हुयी, इस बैठक में 20 मई 2026 को राष्ट्रव्यापी मेडिकल स्टोर बंद रखने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि औषधि व्यापार से जुड़े लंबित मामलों के विरोध में (AIOCD) के आह्वान पर मेडिकल स्टोर बंद रखकर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष जयप्रकाश जायसवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।