पयागपुर: कोटबाजार स्थित घर में गैस सिलेंडर की पाइप फटने से लगी आग, झुलसे व्यक्ति का इलाज जारी
पयागपुर थाना क्षेत्र के कोट बाजार निवासी हिमांशु यज्ञसैनी पुत्र मक्खन लाल की पत्नी गैस सिलेंडर पर कुछ काम कर रही थी।उसी जगह पर हिमांशु मौजूद थे की अचानक गैस सिलेंडर का पाइप फट गया जिसकी चपेट में आने से हिमांशु बुरी तरह से झुलस गए गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है।