दमोह: मलेशिया इंटरनेशनल चैंपियनशिप जीतकर दमोह पहुँची सकोर की बेटी, कलेक्टर ने किया स्वागत
Damoh, Damoh | May 22, 2026 दमोह जिले के सकोर गांव की होनहार छात्रा नियती दीक्षित ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले का मान बढ़ाया है, बीती 09 मई 2026 को आयोजित इंटरनेशनल मलेशिया कराटे चैंपियनशिप में अंडर-14 एज कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीतकर नियती ने यह साबित कर दिया कि हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं