बाह: बटेश्वर धाम के स्वागत में बना भव्य ‘श्री बटेश्वर स्वागत गेट’, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने किया लोकार्पण
आगरा-बटेश्वर मार्ग पर बटेश्वर धाम से लगभग दो किलोमीटर पहले निर्मित ‘श्री बटेश्वर स्वागत गेट’ का रविवार सुबह 10 बजे भव्य लोकार्पण किया गया। जिला पंचायत आगरा द्वारा वर्ष 2025-26 की जिला निधि योजना के अंतर्गत निर्मित इस स्वागत द्वार का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुन सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक