जगदलपुर: महापौर संजय पांडे ने मैत्री संघ विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया
मैत्री संघ विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम आज शनिवार को 11 बजे घोषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप महापौर संजय पांडे शामिल हुए। इसके उपरांत मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे ने सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।