किशनगंज: नारायणखेड़ा डेम के मरम्मत कार्य पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप
जानकारी गुरुवार दोपहर 12 बजे मिली नारायणखेड़ा गांव के डेम में चल रहे मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि डेम की पाल पिछले बरसात में टूट गई थी, जिससे गांव पर खतरा मंडराने लगा था। इसके बावजूद अब जो मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, उसमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा।