चौरीचौरा: आज का दौर प्रतिपल सतर्कता की मांग कर रहा है: रत्नेश्वर सिंह
तकनीकी दक्षता के इस युग मे जब हमारी ज्यादातर कार्यप्रणाली तकनीकी पर आधारित है।ऐसे में साइबर अपराध के बचने के लिए हमें प्रतिपल सजग एवं सचेष्ट रहना होगा। उक्त बातें उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश्वर सिंह ने कही।वो स्थानीय शहीद बंधू सिंह महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में साइबर अपराध पर आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार रख रहे थे।