सासाराम-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों को गंदगी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही बारिश के बीच ट्रेन के एक कोच का फर्श कीचड़ से भर गया, जिससे यात्रियों का बैठना और आवाजाही करना मुश्किल हो गया। कई यात्रियों ने बताया कि कोच की समय पर सफाई नहीं होने से स्थिति और खराब हो गई।