25 नवंबर की देर रात ताजपुर पहाड़ी, शिव मंदिर के पास बाइक से आये दो चोर एक घर से चोरी करके फरार हो गए. सुचना मिलने पर बदरपुर थाना पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी खंगालकर बाइक नंबर से चोरों को दबोच लिया. चोरों की पहचान पहला साठ फूटा रोड, मोल्डबंद विस्तार निवासी 24 वर्षीय अभिषेक उर्फ मन्नी व मोहन बाबा नगर ताजपुर निवासी 29 वर्षीय आकाश के रूप मे हुई है.