दिल्ली के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक राम सिंह नेताजी को अपना उम्मीदवार बनाया है।बता दें गुरुवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें बदरपुर से राम सिंह नेताजी पर भरोसा जताया गया है प्रत्याशी बनाए जाने के बाद राम सिंह नेताजी के समर्थकों ने खूब जश्न मनाया।