सरिता विहार: दिल्ली के बदरपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुईं मुख्यमंत्री आतिशी,राम सिंह नेताजी को जिताने की की अपील
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी बुधवार को बदरपुर पहुंची इस दौरान उन्होंने प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बदरपुर से आप लोग आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राम सिंह नेताजी को विधायक बनाए ताकि अगले 5 साल तक बदरपुर का विकास हो सके और दिल्ली की फ्री योजनाएं आगे चलती रहें ।