घोड़ाडोंगरी: भीषण सड़क हादसे में पटवारी की मौत, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवाने ने दी श्रद्धांजलि
घोड़ाडोंगरी-रानीपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में पटवारी की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवाने घोड़ाडोंगरी पहुंचे और मृतक पटवारी के निजी निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।