गुन्नौर: कस्बा जुनावई में पंखा ठीक करते समय बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
जुनावई थाना क्षेत्र के कस्बा जुनावई निवासी नन्हे पुत्र सोहनपाल शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपने घर में पंखा सही कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक से बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट मे आने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।