लखीमपुर: गुलरीपुरवा में राजा हरिश्चंद्र प्रसंग ने श्रद्धालुओं का दिल जीता, सात दिवसीय रासलीला महोत्सव का भव्य समापन
लखीमपुर खीरी जिले के गुलरीपुरवा स्थित मां राजराजेश्वरी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ, विशाल भंडारा एवं रासलीला महोत्सव का शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया, जबकि रात में आयोजित रासलीला मंचन ने सभी को देर रात तक बांधे रखा।