सल्ट विधानसभा के ऐतिहासिक सराइखेत की पावन धरा पर आयोजित 'श्री रामलीला' महोत्सव में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रामलीला न केवल मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जीवन का दर्शन है, बल्कि यह हमारे सनातन संस्कारों और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक भी है।
रामलीला मंचन के दौरान स्थानीय आयोजकों और क्षेत्र के गणमान्य जनों के साथ प्रभु श्री राम के आदर्शों और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा हुई। ऐसे आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का कार्य करते हैं।
मैं सराइखेत की समस्त देवतुल्य जनता और रामलीला समिति का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझे इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
आइए, हम सब मिलकर अपनी परंपराओं को अक्षुण्ण रखें और प्रभु के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। जय श्री राम!
#Ramleela #Saraikhet #Salt #Uttarakhand #Sanskriti #PratapSinghBasnal #SanatanDharma #SathAurVikas