कोलेबिरा: दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए कोलेबिरा में खाद्य सुरक्षा विभाग सिमडेगा द्वारा होटलों में छापेमारी
दुर्गा पूजा को ध्यान में रख शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे कोलेबिरा के विभिन्न होटल रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान मिठाइयों के सैंपल लिए गए और साथ ही कहा गया कि अगर इन सैंपलों में मिलावट का मामला मिलता है तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस बल उपस्थित थे।