कोलेबिरा: लचरागढ़ में महिलाओं ने विधि-विधान से किया जीवित्पुत्रिका व्रत
जिले में लगातार सुबह से बारिश हो रही है इसी झमाझम बारिश के बीच बुधवार की शाम महिलाओं ने विधि विधान के साथ लचरागढ़ में जीवित्पुत्रिका व्रत किया। मौके पर पुजारी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया और साथ ही जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनाई। बताया गया कि गुरुवार को पुत्र के समक्ष पारण के साथ व्रत की पूर्णाहुति होगी इस दौरान कई लोगों उपस्थित थे।