कोलेबिरा: नवा टोली में घर की दीवार गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई
छोटी देवी नामक महिला अपने मायके नवा टोली आई हुई थी। शुक्रवार की देर रात अचानक घर की एक दीवार भारभराकर कर छोटी देवी के ऊपर गिर गई। जिससे उसे कई जगह गंभीर चोट लगी। घटना के बाद उसे कोलेबिरा अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है, उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।