कोलेबिरा: कोलेबिरा में छात्र सम्मेलन का आयोजन, एनएसयूआई की ओर से किया गया, विधायक हुए शामिल
कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे नगर भवन कोलेबिरा में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कोलेबिरा विधायक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई लोग उपस्थित रहे ।जहां पर छात्रों को कांग्रेस से जुड़कर और अपने हक अधिकार तथा देश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए विधायक ने संबोधित किया।