दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मटिहानी प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन एवं जिला अध्यक्ष गरीब दास के नेतृत्व में गोदरगामा, सैदपुर, लालपुर रामपुर, बखड्डा और बदलपुरा सहित कई गांवों में स्नातक मतदाताओं एवं शिक्षकों से संपर्क किया गया।
इस दौरान नेताओं ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन झा तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीकांत पाठक के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। दोनों प्रत्याशियों को बिहार विधान परिषद भेजने के लिए मतदाताओं से समर्थन मांगा गया।
इस जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस नेता रामविलास सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रामानुज कुमार, सुबोध सिंह, हारून रशीद, कृष्णदेव राय, मोहम्मद मतीम, रामसोगारथ शर्मा, विक्रम कुमार, बिपिन कुमार सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
#Matihani #Begusarai #Congress #DarbhangaGraduateConstituency #TeacherConstituency #BiharPolitics